शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मुनाफे में 3.1% की बढ़त

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,799 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

वहीं इसे 2016 की समान अवधि में 1,747.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 19,196.5 करोड़ रुपये की तुलना में 19,283.2 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी का मुनाफा 3.1% और आमदनी 14.3% बढ़ी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 22.1% की बढ़त के साथ 3,037.80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 99 आधार अंकों की बढ़त के साथ 15.8% रहा।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,427.75 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 9,452.50 रुपये पर खुला और कारोबार के अंतिम मिनटों में 9,236.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में मारुति का शेयर 150.55 रुपये या 1.60% की कमजोरी के साथ 9,277.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख