शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम सिटी (Shriram City) के मुनाफे में हुई 42.98% की शानदार वृद्धि

साल दर साल आधार पर श्रीराम सिटी (Shriram City) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 42.98% की बढ़त दर्ज की गयी।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 157.74 करोड रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2017 की समान अवधि में 225.54 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। इस दौरान श्रीराम सिटी की शुद्ध आमदनी 1,155.73 करोड़ रुपये से 15.77% बढ़त के साथ 1,338.09 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में गुरुवार को श्रीराम सिटी का शेयर 5.75 रुपये या 0.28% की बढ़त के साथ 2,051.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,648.00 रुपये और निचला स्तर 1,824.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख