शेयर मंथन में खोजें

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया है।

साथ ही कंपनी का शेयर आज फिर से निचले सर्किट पर खुला और सवा 2 बजे के आस-पास भी 1.35 रुपये या 4.92% की गिरावट के साथ 26.10 रुपये पर ही है। पीएनबी घोटाला मामले में गीतांजली जेम्स और इसके प्रमोटर मेहुल चौकसी का नाम सामने आने के बाद कंपनी का शेयर लगातार गिर रहा है। साथ ही लगभग रोज ही मामले में नयी खबर सामने आ रही है। अब खबर है कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) गीतांगली जेम्स और मेहुल चौक़सी के खिलाफ कारोबार में हेरा-फेरी के एक पुराने मामले में जाँच कर सकती है। सेबी ने अपनी जाँच टीम को मार्च 2017 में छानबीन पूरी करने का निर्देश दिया था, जो अभी तक नहीं हुई है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख