शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री बढ़ी, शेयर चढ़ा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की फरवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले वर्ष फरवरी में 42,826 इकाई के मुकाबले इस बार कंपनी ने 51,127 इकाइयाँ बेचीं। महिंद्रा की कुल में से घरेलू बिक्री 20% और निर्यात 15% उछला। इसके अलावा कंपनी ने यात्री वाहनों की 20,717 के मुकाबले 8% ज्यादा 22,389 इकाइयाँ बेची। साथ ही महिंद्रा की फरवरी 2018 में यूटिलिटी वाहनों की 7% और वाणिज्यिक वाहनों की 28% इकाइयाँ अधिक बिकीं।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 728.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 730.00 रुपये पर खुला और 736.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 7.25 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 736.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख