शेयर मंथन में खोजें

इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) जुलाई-अगस्त में करेंगी उड़ान के दूसरे चरण का शुभारंभ

इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) जुलाई-अगस्त में उड़ान (UDAN) के दूसरे चरण का संचालन शुरू करेंगी।

दोनों कंपनियाँ उन रूटों पर हवाई सेवा शुरू करेंगी, जो इन्हें क्षेत्रीय वायु संपर्क योजना के दूसरे चरण में मिले थे। मंगलवार 27 फरवरी को उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के चरण दो की शुरुआत एयर इंडिया (Air India) की सहायक कंपनी अलायंस एय़र (Alliance Air) ने जम्मू-भटिंडा मार्ग पर हवाई यात्रा सेवा के जरिये प्रारंभ कर दी।
उधर बीएसई में गुरुवार को इंडिगो 5.40 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 1,330.05 रुपये और स्पाइसजेट 0..04% की बेहद हल्की गिरावट के साथ 138.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इंडिगो के 52 हफ्तों का शिखर 1,358.65 रुपये और निचला स्तर 854.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख