शेयर मंथन में खोजें

तो टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिये अपनी सहमति दे दी है।

कंपनी को यह मंजूरी ऋण सीमा 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 15,000 करोड़ रुपये करने के लिए मिली है। इसके अलावा शेयरधारकों ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर या बॉन्डों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके 12,500 करोड़ रुपये जुटाने पर भी मुहर लगा दी।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को टोरेंट फार्मा का शेयर 1,318.40 रुपये तक फिसलने के बाद अंत में 36.30 रुपये या 2.65% की कमजोरी के साथ 1,332.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,572.10 रुपये और निचला भाव 1,143.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख