शेयर मंथन में खोजें

बिकवाली की खबर के बीच फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) का शेयर कमजोर

आज फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर में 4% से ज्यादा की कमजोरी आयी है।

खबरो के अनुसार मणिपाल हेल्थ एंटप्राइजेज (Manipal health Enterprises) फोर्टिस को 6,500 करोड़ रुपये में खरीद रही है। सौदे को इस हफ्ते में औपचारिक रूप दिया जा सकता है। गौरतलब है कि अबू-धाबी की वीपीएस हेल्थकेयर और मलेशिया की आईएचएच ने भी फोर्टिस को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी।
बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर ने 160.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 159.00 रुपये पर शुरुआत की। सुबह सवा 10 बजे के आस-पास यह 6.50 रुपये या 4.04% की कमजोरी के साथ 154.30 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 230.90 रुपये और निचला स्तर 106.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख