शेयर मंथन में खोजें

10% से अधिक उछला बीईएमएल (BEML) का शेयर

आज बीईएमएल (BEML) का शेयर 10% से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ।

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने बीईएमएल में अपनी 26% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। हालाँकि बीएसई ने कंपनी से इस खबर के संबंध में पुष्टि करने को कहा है। गौरतलब है कि बीईएमएल में इस समय सरकार का 54% हिस्सा है, जबकि बाकी सार्वजनिक, वित्तीय संस्थान, विदेशी संस्थागत निवेशक, बैंक और कर्मचारियों के पास है।
उधर बीएसई में बीईएमएल का शेयर 1,233.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,229.75 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 3 बजे 1,418.05 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 128.80 रुपये या 10.45% की मजबूती के साथ 1,361.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख