शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बढ़ायी थोक जमा दर

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने थोक जमा दर (Bulk Deposits Rate) में बढ़ोतरी की है।

खबरों के अनुसार बैंक ने थोक जमा दर में 175 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। उधर बाजार में शुरुआती बढ़त घटने के साथ ही एचडीएफसी बैंक का शेयर लाल निशान में पहुँच गया है। 1,872.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,879.25 रुपये पर खुला और सवा 10 बजे के करीब गिरावट के कारण लाल निशान पर आ गया। करीब पौने 11 बजे एचडीएफसी बैंक 0.85 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 1,871.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख