शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी

आज लगातार चौथे दिन आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर में मजबूती आयी है।

आज बैंक के शेयर में बढ़त पंजाब अल्कलीज में 1.2% हिस्सेदारी (27.90 रुपये प्रति शेयर) बेचने की खबर से आयी। दिसंबर 2017 की समाप्ति पर पंजाब अल्कलीज (Punjab Alkalies) में आईडीबीआई बैंक की 17.35% हिस्सेदारी थी।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 84.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 85.20 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 88.60 रुपये तक ऊपर गया, जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 89.80 रुपये है। करीब साढ़े 12 बजे बैंक के शेयरों में 3.35 रुपये या 3.97% की मजबूती के साथ 87.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख