शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने किया बांग्लादेशी कंपनी से करार

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने बांग्लादेश की गोल्डन हार्वेस्ट क्यूएसआर (Golden Harvest QSR) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार बांग्लादेश में डोमिनोज के पिज्जा रेस्तरां का संचालन करने के लिए किया है। समझौते के तहत जुबिलेंट गोल्डन हार्वेस्ट नाम से एक साझा कंपनी स्थापित की जायेगी, जिसमें जुबिलेंट फूडवर्क्स का 49% और गोल्डन हार्वेस्ट का 51% होगा।
उधर बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 2,001.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 2,029.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,037.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 15.55 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 1,985.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख