शेयर मंथन में खोजें

इसलिए रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) पहुँची बॉम्बे उच्च न्यायालय

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की है।

दरअसल मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने कर्ज से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा अपनी संपत्तियों की बिक्री, हस्तांतरण औऱ गिरवी ऱखने पर रोक लगा दी। कंपनी के मुताबिक इसी कारण लेनदारों के हितों की रक्षा के लिए अदालत का रुख किया गया है। गौरतलब है कि रियालंस जियो ने स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस की मोबाइल व्यापार संपत्तियों को खरीदने के लिए करार किया है। इस 38,000 करोड़ रुपये के मार्च 2018 के पूरे होने और कंपनी को इससे राहत मिलने की उम्मीद थी।
आज बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर ने 26.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 26.30 रुपये पर शुरुआत की। करीब सवा 2 बजे यह 0.95 रुपये या 3.61% की कमजोरी के साथ 25.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)






Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख