शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) या एसबीआई पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने एसबीआई पर नकली नोटों का पता लगाने और उन्हें जब्त करने के नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह जुर्माना लगाया है। दो दिन पहले आरबीआई ने केवाईसी और एनपीए संबंधित नियमों का पालन न करने के कारण इंडियन ओवरसीज बैंक पर 2 करोड़ रुपये और ऐक्सिस बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
दूसरी ओऱ बीएसई में एसबीआई का शेयर 246.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 247.00 रुपये पर खुला। शुरुआत के फौरन बाद इसमें गिरावट आयी, मगर पौने 11 बजे के करीब इसमें निचले स्तरों से वापसी शुरू हुई। 11.50 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 3.35 रुपये या 1.36% की तेजी के साथ 250.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख