शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने मिलाया अमेरिकी कंपनी से हाथ

दवा कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने अमेरिका में स्थित मेडिक्योर इंटरनेशनल (Medicure International) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार अमेरिका में कॉलेस्ट्रोल स्तर नियंत्रित करने वाली नयी दवा, जिपीटामैग, लॉन्च करने के लिए किया। समझौते में जायडस कैडिला एनडीए (न्यू ड्रग ऐप्पलिकेशन) रखेगी, जबकि मेडिक्योर इसकी बिक्री और विपणन का कार्य संभालेगी।
दूसरी ओऱ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 380.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 383.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद इसमें बढ़त का रुख देखने को मिला है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.45 रुपये या 1.96% की मजबूती के साथ 388.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख