शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) ने किया फरवरी में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने इस साल फरवरी में अब तक का सर्वाधिक 464.7 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया।

कंपनी के उत्पादन में वृद्धि दर्शाती है कि टाटा पावर आने वाले ग्रीष्म सत्र और अर्थव्यवस्था में तेजी के बीच बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि फरवरी 2017 में 451.8 करोड़ इकाई के मुकाबले कंपनी ने उत्पादन में इस साल 3% की बढ़त भी हासिल की है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा पावर का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 79.90 रुपये पर खुला और पौने 10 बजे के आस-पास 81,50 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हो गया। करीब साढ़े 11 बजे यह 0.60 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 80.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख