शेयर मंथन में खोजें

10% से अधिक टूटा रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 10% से अधिक की गिरावट आयी है।

खबरों के अनुसार बॉम्बे उच्च न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा मध्यस्थता न्यायाधिकरण के उस फैसले के खिलाफ दाखिल की गयी अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें न्यायाधिकरण ने रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा अपनी संपत्तियों की बिक्री, हस्तांतरण औऱ गिरवी ऱखने पर रोक लगा दी थी। कंपनी ने लेनदारों के हितों की रक्षा के लिए अदालत का रुख किया था। गौरतलब है कि रियालंस जियो ने स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस की मोबाइल व्यापार संपत्तियों को खरीदने के लिए करार किया है। इस 38,000 करोड़ रुपये के मार्च 2018 तक पूरा होने की उम्मीद थी।
हालाँकि इस अपुष्ट खबर के संदर्भ ने बीएसई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस से साफायी माँगी है, मगर इसका नकारात्मक कंपनी के शेयर पर आज साफ दिखा।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर गुरुवार के 25.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 25.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 22.35 रुपये तक गिरा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 2.55 रुपये या 10.14% की कमजोरी के साथ 22.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख