शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) रखेगी आईपीएल (IPL) में कदम

फुटबॉल, कुश्ती और कबड्डी के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) की एक टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils) में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी यह हिस्सेदारी जीएमआर ग्रुप (GMR Group) की जीएमआर स्पोर्ट्स (GMR Sports) में निवेश के जरिये करेगी। जीएमआर के पास आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी है। इस सौदे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर गुरुवार के 289.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 289.15 रुपये पर खुला और 293.80 रुपये तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 1.85 रुपये या 0.64% की बढ़त के साथ 291.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख