शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से यह पूँजी ऋण के पुनर्गठन और स्पेक्ट्रम देनदारियों को पूरा करने के लिए हासिल कना चाहती है। इस मामले पर चर्चा और निर्णय लेने के लिए एयरटेल के निदेशक समूह की बैठक 13 मार्च को होने वाली है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एयरटेल का शेयर 408.50 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 0.75 रुपये या 0.19% की बढ़त के साथ 401.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00
रुपये और निचला स्तर 325.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख