शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने खरीदी काईओएस टेक में हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने काईओएस टेक्नोलॉजीज (KaiOS Technologies) में 16% हिस्सेदारी खरीदी है।

रिलायंस रिटेल ने इसके 19,04,781 शेयरों को 3,675 प्रति डॉलर के भाव पर 70 लाख डॉलर में खऱीदा है। रिलायंस रिटेल खुदरा व्यापार और पड़ोस स्टोर की एक श्रृंख्ला के अलावा सुपरमार्केट, थोक नकद और कैरी स्टोर तथा स्पेशियलिटी स्टोर चलाती है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 919.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 0.45 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 912.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 990.00 रुपये और न्यूनतम भाव 617.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख