शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से एनटीपीसी (NTPC) में मजबूती

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में करीब 1% की मजबूती दिख रही है।

खबर है कि एनटीपीसी, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग के दो संयुक्त उद्यम संयंत्रों में इसकी पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी। एनटीपीसी एक महीने के अंदर नबीनगर और कांति में स्थित संयंत्रों में बिहार स्टेट पावर की पूरी हिस्सेदारी 3,000 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। गौरतलब है कि राज्य के राजनेताओं ने कई बार इन संयंत्रों में कंपनी का हिस्सा बेचने की बात कही है।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 163.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 164.05 रुपये पर शुरुआत के बाद थोड़ा और ऊपर चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.45 रुपये या 0.88% की तेजी के साथ 165.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख