शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 2,597 करोड़ रुपये के नये कार्य

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 2,597 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को परिवहन अवसंरचना व्यवसाय में 1,047 करोड़ रुपये, जल उपचार के लिए 949 करोड़ रुपये तथा बिल्डिंग और फैक्ट्रीज व्यापार में 601 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो 1,290.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,300.30 रुपये पर खुलने के बाद 1,310.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 19.20 रुपये या 1.49% की मजबूती के साथ 1,309.35 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख