शेयर मंथन में खोजें

सिंगटेल (Singtel) ने किया भारती टेलीकॉम (Bharti Telecom) में निवेश

सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (Singtel) ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की मूल कंपनी भारती टेलीकॉम (Bharti Telecom) में 2,649 करोड़ रुपये के निवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस सौदे के लिए करार फरवरी में किया गया था। भारती एयरटेल इस राशि का उपयोग ऋण घटाने में करेगी। सिंगटेल और भारती की साझेदारी करीब दो दशकों से चल रही है। गौरतलब है कि सिंगटेल पहले से ही भारती टेलीकॉम की एक प्रमुख शेयरधारक है और अब निवेश के बाद कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़ कर 48.90% होगी।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 420.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 421.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 429.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे एयरटेल के शेयरों में 6.05 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 426.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख