शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी नयी दवा

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवाई पेश की है।

ल्युपिन ने अमेरिका में टिडेमी की बिक्री शुरू कर दी है। यह दवा बेयर हेल्थकेयर की सेफिरल टैबलेट का जेनेरिक संस्करण है, जो एक गर्भ निरोधक दवा है। कंपनी को इसके लिए दिसबर 2017 में ही अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी थी।
उधर बीएसई में ल्युपिन के शेयर ने 770.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 766.00 रुपये पर शुरुआत की। कमजोर शुरुआत के बावजूद इसमें मजबूती देखने को मिली। कारोबार के दौरान 784.50 रुपये का ऊपरी भाव छू कर अंत में यह 11.10 रुपये या 1.44% की मजबूती के साथ 781.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख