शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को मिली दक्षिण अफ्रीका में कारोबार बंद करने की मंजूरी

दक्षिण अफ्रीका की एक शीर्ष अदालत ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को अगले महीने देश में अपना संचालन बंद करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक को यह मंजूरी भारत में जन्मे दक्षिण अफ्रीकी गुप्ता बंधुओं के साथ ताल्लुक रखने के मामले में मिली, जिन पर भ्रष्टाचार के कई बड़े आरोप हैं। गौरतलब है कि गुप्ता कंपिनयों के साथ सभी दक्षिण अफ्रीकी बैंकों द्वारा संबंध समाप्त करने के बाद केवल बैंक ऑफ बड़ौदा ही इनके साथ लेन-देन जारी रखे हुए था। अपनी वैश्विक रणनीति के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने पिछले महीने ही वहाँ अपना संचालन रोकने की घोषणा की थी। इस खबर का बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर पर काफी अच्छा असर दिखा।
बीएसई में बैंक का शेयर 132.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 132.05 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसमें काफी जोरदार तेजी आयी, जिससे यह 144.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। कारोबार के अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा 9.15 रुपये या 6.92% की बढ़त के साथ 141.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)



 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख