शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक इकाई एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन (L&T Hydrocarbon) को विभिन्न कार्यों में 1,600 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इन ठेकों के तहत कंपनी को भारत के पूर्वी तट पर एक बड़ी एलएनजी टैंक सुविधा स्थापित करने के अलावा सऊदी अरब और कुवैत में मौजूदा परियोजनाओं में अतिरिक्त कार्य और मध्य भारत में कोयला बेड मीथेन सुविधा तैयार करनी है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,302.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,305.00 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 1,312.05 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर सपाट 1,302.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख