शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर चढ़ा

आज सेंसेक्स में 509.54 अंकों की जोरदार गिरावट के बावजूद स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती आयी।

कंपनी को यूरोपीयन कारावान बाजार के लिए स्टील पहियों की आपूर्ति का एक नया ठेका मिला है। इसी खबर के असर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी। बता दें कि ठेके के अंतर्गत स्टील स्ट्रिप्स को मई 2018 से शुरू करके अगले 6 महीनों में 1,30,000 स्टील पहियों की आपूर्ति करनी है, जो कंपनी अपने चेन्नई स्थित संयंत्र से करेगी।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,041.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,052.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,074.20 रुपये तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 25.75 रुपये या 2.47% की मजबूती के साथ 1,067.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा स्टील स्ट्रिप्स के शेयर के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,225.00 रुपये और निचला स्तर 709.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख