शेयर मंथन में खोजें

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) को मिला 2,043 करोड़ रुपये का ठेका

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) को एनएचएआई (NHAI) से 2,043 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।

कंपनी को यह ठेका वड़ोदरा किम एक्सप्रेसवे पर 23.74 किमी सड़क की 8 लेनिंग तैयार करने के लिए मिला है। ठेके की निर्माण अवधि 730 दिन है।
उधर बीएसई में आईआरबी इन्फ्रा का शेयर 218.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 222.50 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी है। करीब 11 बजे यह 1.05 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 217.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख