शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को इसलिए मिली बॉन्डधारकों की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को अपने 30 करोड़ डॉलर के बॉन्डधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

बॉन्डधारकों ने स्पेक्ट्रम, टावर, फाइबर और टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुद्रीकऱण (Monetisation) के लिए कंपनी को अपनी सहमति प्रदान की है। गौरतलब है कि कंपनी अपनी इन सपत्तियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो को बेचने के लिए करार कर चुकी है।
उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 23.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 23.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.60 रुपये या 2.59% की बढ़त के साथ 23.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख