शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और कतर एयरवेज लगा सकती हैं एयर इंडिया के लिए संयुक्त बोली

खबरों के मुताबिक इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और कतर एयरवेज (Qatar Airways) एयर इंडिया (Air India) के लिए संयुक्त बोली लगा सकती हैं।

इस समय केंद्र सरकार एयर इंडिया में दिलचस्पी दिखाने वालों से आवेदन माँगने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कतर एयरवेज ने इंडिगो में हिस्सेदारी खरीदने को रुचि दिखायी थी, मगर इसने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1,242.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,255.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,271.95 रुपये का ऊपरी और 1,240.55 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में कंपनी का शेयर 26.30 रुपये या 2.12% की मजबूती के साथ 1,268.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख