शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने किया पेप्सिको की फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण

पेय उत्पाद निर्माता वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने पेप्सिको इंडिया के झारखंड में फ्रेंचाइज्ड उप क्षेत्र का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

साथ ही कंपनी ने जमशेदपुर में एक उत्पादन संयंत्र भी अधिग्रहित किया है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 20 दिसंबर 2017 को करार हुआ था। अधिग्रहण के बाद वरुण बेवरेजेज भारत में पेप्सिको के लिए 21 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों में फ्रेंचाइजी कंपनी बन गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 609.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 602.75 रुपये खुला और सत्र के बीच में 592.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 4.55 रुपये या 0.75% की कमजोरी के साथ 604.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख