शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी असम और उत्तर-पूर्व में अपना विस्तार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) असम और उत्तर-पूर्व में अपने विस्तार के लिए जरूरी निवेश करेगी।

कंपनी अपने नेटवर्क सुधार कार्यक्रम 'प्रोजेक्ट लीप' के तहत ग्रामीण और असंबद्ध क्षेत्रों तक सेवाएँ ले जाने के लक्ष्य के साथ अगले वित्त वर्ष के दौरान देश के इस हिस्से में 6,000 नये मोबाइल नेटवर्क स्थान तैयार करेगी। इससे क्षेत्र में एयरटेल के मोबाइल साइटों की संख्या 31% बढ़ कर 25,000 तक हो जायेगी।
उधर सेंसेक्स में भारी कमजोरी के बीच एयरटेल में भी गिरावट है। 415.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 410.00 रुपये पर खुलने के बाद एयरटेल का शेयर 405.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 3.10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 412.95 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)






Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख