शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने आज 10 रुपये प्रति वाले 9,800 इक्विटी शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 3,08,08,48,830 रुपये की हो गयी।
वहीं बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 163.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 159.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 162.10 रुपये और निचला स्तर 158.90 रुपये रहा। अंत में यह 4.55 रुपये या 2.78% की कमजोरी के साथ 159.00 रुपये पर बंद हुआ। आज वैसे भी सीबीआई द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े दो और धोखाधड़ी मामले दर्ज किये जाने से बैंक शेयर दबाव में रहे। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख