शेयर मंथन में खोजें

तो कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ऐसे जुटायेगी 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपिटल फर्स्ट (Capital First) 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगी।

जल्दी ही आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) मे विलय होने वाली कैपिटल फर्स्ट की डिबेंचर समिति ने आज प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 500 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 1,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी। इन बॉन्डों पर 8.80% की कूपन दर और समाप्ति अवधि के लिए 2 और 3 साल के दो विकल्प हैं।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 618.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 625.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 645.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 17.90 रुपये 2.89% की वृद्धि के साथ 636.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख