शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने संयुक्त उद्यम को बनाया सहायक कंपनी

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने सऊदी अरब में स्थित संयुक्त उद्यम के अतिरिक्त शेयर खरीद कर अपनी सहायक कंपनी बना लिया है।

केईसी इंटरनेशनल की अल शरीफ जेवी (संयुक्त उद्यम) में 49% हिस्सेदारी थी, जिसे कंपनी ने अतिरिक्त 6,300 शेयर (2.10%) खरीद कर 51.10% तक बढ़ा लिया है। केईसी ने करीब 4.50 करोड़ रुपये के नकद सौदे में ये शेयर खऱीदे हैं।
उधर बाजार में गिरावट के बीच इस सकारात्मक खबर का केईसी के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। बीएसई में कंपनी का शेयर 388.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 388.00 रुपये खुल कर नीचे की ओर फिसला। सवा 11 बजे के करीब यह 2.05 रुपये या 0.53% की कमजोरी के साथ 386.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख