शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने अमेरिका में खोला तकनीकी केंद्र

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) ने अमेरिका के टेक्सास में नया तकनीकी केंद्र खोला है।

कंपनी ने टेक्सास में अपनी मौजूदा 1,400 कर्मियों की संख्या को अगले कुछ वर्षों में 2,000 तक पहुँचाने का भी ऐलान किया है। 45,000 एकड़ में फैला यह केंद्र मुख्यत: विप्रो का यूएस सायबर सिटी सेंटर होगा। इस खबर का विप्रो के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद विप्रो के शेयर में 2% से अधिक मजबूती आयी है। बीएसई में 272.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 273.45 रुपये पर खुला और 279.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के आस-पास विप्रो के शेयरों में 5.95 रुपये या 2.18% की बढ़ोतरी के साथ 278.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख