शेयर मंथन में खोजें

7% से अधिक लुढ़का अल्केम लैब (Alkem Lab) का शेयर

अल्केम लैब (Alkem Lab) का शेयर 7% से अधिक की गिरावट दिखा रहा है।

अल्केम लैब के शेयर में गिरावट अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा इसके दमन संयंत्र के लिए 13 फॉर्म 483 टिप्पणियाँ जारी करने की खबर से आय़ी है। यूएसएफडीए ने कंपनी के दमन संयंत्र की जाँच 19-27 मार्च के दौरान की।
बीएसई में अल्केम लैब का शेयर 2,092.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 2,075.65 रुपये पर खुला और नकारात्मक खबर के कारण 1,856.60 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक फिसला। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 152.30 रुपये या 7.28% की गिरावट के साथ 1,940.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख