शेयर मंथन में खोजें

8% से ज्यादा फिसला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 8% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गयी।

खबर है कि सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज (Sistema Shyam Teleservices) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के 5 रुपये प्रति वाले 8.03 करोड़ शेयर बेच दिये, जिससे कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 9.90% से घट कर 7% रह गयी। इसी खबर का रिलायंस कम्युनिकेशंस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 23.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 23.25 रुपये पर खुला। पूरे दिन इसमें गिरावट का रुख रहा। अंत में यह 2.00 रुपये या 8.42% की गिरावट के साथ 21.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख