शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने इसलिए लगाया आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पर 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र औऱ कुल मिला कर तीसरे सबसे विशाल बैंक पर हेल्ड-टू-मैच्योरिटी (एचटीएम) श्रेणी में बॉन्डों की बिक्री पर नियमों का पालन करने में विफल रहने के कारण यह जुर्माना लगाया है। इन नियमों का पालन न किये जाने पर आरबीआई द्वारा किसी बैंक पर जुर्माना लगाये जाने का यह पहला मामला है। वर्तमान में आरबीआई बैंकों को कुछ सीमाओं और प्रकटन नियमों के साथ एचटीएम से प्रतिभूति बेचने की अनुमति देता है।
दूसरी ओऱ बुधवार को बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद अंत में 5.50 रुपये या 1.94% की कमजोरी के साथ 278.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 365.65 रुपये और निचला स्तर 241.07 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख