शेयर मंथन में खोजें

अधिकारियों के बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी से होगी पूछताछ

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कई अधिकारियों के बाद अब सीबीआई (CBI) बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर (Chanda Kochhar) से पूछताछ करेगी।

यह पूछताछ 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को दिये गये 3,250 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में की जायेगी, जिसका बड़ा हिस्सा अब एनपीए (NPA) बन चुका है। सीबीआई ने शुरुआती जाँच के दौरान ऋण देते समय बैंक में किसी संभावित गड़बड़ी के मामले में इसके कई अधिकारियों से पूछताछ की है। खबर है कि मामले में जब्त किये गये कागजात से सीबीआई ने आशंका जतायी है कि बैंक के आला अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख कर ऋण को मंजूरी दी थी।
उधर आज इस खबर का बैंक के शेयर पर काफी प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 278.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 272.00 रुपये पर खुला और 258.90 रुपये तक गिरा। 12 बजे के करीब यह 17.65 रुपये या 6.34% की गिरावट के साथ 260.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख