शेयर मंथन में खोजें

इसलिए करीब 4% उछला स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर

इस्पात पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में करीब 4% की मजबूती दिख रही है।
बीएसई में कंपनी का शेयर आज 1,060.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,055.20 रुपये पर खुलने के बाद सत्र के मध्य में 1,133.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2.30 बजे स्टील स्ट्रिप्स के शेयरों में 42.00 रुपये या 3.96% की बढ़ोतरी के साथ 1,102.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
गौरतलब है कि मार्च में साल दर साल आधार पर स्टील स्ट्रिप्स की पहियाों की रिम बिक्री 12.68 लाख से 5% अधिक 13.24 लाख रही। मूल्य में कंपनी का कुल टर्नओवर 143.45 करोड़ रुपये से 52% अधिक 218.63 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कारोबार में सर्वाधिक बढ़त ट्रक (59%) और ट्रेक्टर (20%) में हुई है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख