शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण करीब 3% चढ़ा अरविंद (Arvind) का शेयर

प्रमुख वस्त्र कंपनी अरविंद (Arvind) के शेयर में आज करीब 3% की मजबूती दर्ज की गयी।

दरअसल खबर है कि कंपनी ने अपने आंतरिक (इन-हाउस) परिधान को उत्पादन को 10% से 40% तक बढ़ाने की योजना बनायी है। साथ ही अगले पाँच वर्षों में अरविंद अपने वस्त्र कारोबार को 10,000 करोड़ रुपये तक पहुँचाने पर ध्यान लगा रही है। इसके लिए अरविंद हर साल अपनी उत्पादन क्षमता में 10 लाख मीटर कपड़े का इजाफा कर रही है।
बीएसई में अरविंद का शेयर 384.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 388.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 380.80 रुपये या ऊपरी शिखर 396.85 रुपये का रहा। कारोबार के अंत में 10.80 रुपये या 2.81% की बढ़त के साथ 395.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख