शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) को मार्च में मिले 1,085 करोड़ रुपये के ठेके

इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण कंपनी एनसीसी (NCC) को मार्च में कुल 1,085 करोड़ रुपये के चार ठेके मिले।
इनमें से 344 करोड़ रुपये का एक ठेका कंपनी को जल और विकास विभाग और कुल 741 करोड़ रुपये के शेष तीन ठेके इलेक्ट्रिकल विभाग में मिले।
उधर बीएसई में एनसीसी का शेयर 126.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 128.80 रुपये पर खुला। 128.95 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 2.30 बजे एनसीसी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.16% की मामूली गिरावट के साथ 126.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख