शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने खरीदी न्यूमेटल की भारतीय इकाई में 26% हिस्सेदारी

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने न्यूमेटल मॉरीशस (Numetal Mauritius) की भारतीय इकाई में 26% हिस्सेदारी खऱीदी है।

कंपनी ने यह खरीदारी सौदा दिवालियापन कार्रवाई से गुजर रही एस्सार स्टील (Essar Steel) के लिए संयुक्त बोली लगाने के लिए किया है। न्यूमेटल मॉरीशस अपनी भारतीय इकाई न्यूमेटल ऐंड स्टील के जरिये एस्सार स्टील का अधिग्रहण करेगी, जिसमें जेएसडब्ल्यू स्टील भी हिस्सेदार होगी। हालाँकि जेएसडब्ल्यू स्टील की नयी कंपनी के बोर्ड में कोई हिस्सेदारी नहीं होगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 302.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 302.10 रुपये पर खुला और गिरावट के रूख बीच 293.40 रुपये के न्यूनतम स्तर तक गिरा। अंत में यह 7.05 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 295.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख