शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी आईपीएल (IPL) के लिए नेटवर्क क्षमता में 7 गुना वृद्धि

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) आईपीएल (IPL) मैचों के स्थानों पर अपनी नेटवर्क क्षमता में 7 गुना तक वृद्धि करेगी।

कंपनी इसके लिए मैसिव एमआईएमओ (Massive MIMO) प्री-5जी तकनीकी का प्रसार करेगी, जिससे मौजूदा स्पेक्ट्रम पर नेटवर्क क्षमता में 5 से 7 गुना तक इजाफा होगा। जिन शहरों में उपभोक्ता एयरटेल की नयी तकनीक का फायदा उठा सकेंगे उनमें दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, कोलकाता, मोहाली, इंदौर, जयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई शामिल हैं। गौरतलब है कि एय़रटेल देश में मैसिव एमआईएमओ तकनीक की कारोबारी शुरुआत करने वाली कंपनी भी है।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार को 8.55 रुपये या 2.17% की मजबूती के साथ 385.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00 रुपये और निचला स्तर 333.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख