शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी प्लाईबोर्डस (Century Plyboards) की सहायक कंपनी ने बेची हिस्सेदारी

सेंचुरी प्लाईबोर्डस (Century Plyboards) की सहायक कंपनी सेंचुरी प्लाई सिंगापुर (Century Ply Singapore) ने अपनी सहायक इकाई में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

सेंचुरी प्लाई सिंगापुर ने पीटी सेंचुरी प्लाई इंडोनेशिया (PT Century Ply Indonesia) में यह बिकवाली की है। परिणामस्वरूप अब पीटी सेंचुरी, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी नहीं रही।
उधर बीएसई में सेंचुरी प्लाईबोर्डस का शेयर शुक्रवार को 4.85 रुपये या 1.39% की मजबूती के साथ 353.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 363.00 रुपये और निचला स्तर 235.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख