शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) को मिला 129.75 करोड़ रुपये का ठेका

इंजीनियरिंग अनुसंधान तथा विकास सेवा प्रदाता एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) को 129.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने इसके लिए एक्ससॉनमोबिल एक्सप्लोरेशन (ExxonMobil Exploration) के साथ बहु-मिलियन डॉलर का करार किया है, जिसमें 129.75 करोड़ रुपये (2 करोड़ डॉलर) पहले वर्ष के लिए हैं। इस परियोजना में एलऐंडटी टेक साथी कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) के साथ मिल कर कार्य करेगी।
इस दौरान बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 1,221.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,230.15 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 11.20 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 1,233.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख