शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के उत्पादन और बिक्री में शानदार वृद्धि

साल दर साल आधार पर जिंदल स्टील (Jindal Steel) के मार्च उत्पादन और बिक्री में जोरदार बढ़त हुई है।

कंपनी का क्रूड स्टील उत्पादन मार्च 2017 में 2.9 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान अवधि में 55% की बढ़त के साथ 4.5 लाख टन रहा, जबकि इसकी बिक्री 3.5 लाख टन से 29% बढ़ कर 4.5 लाख टन रही। वहीं जनवरी-मार्च तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर ही कंपनी का उत्पादन 9.1 लाख टन से 38% अधिक 12.6 लाख टन औऱ बिक्री 9.2 लाख टन के मुकाबले 29% की बढ़त के साथ 11.8 लाख टन रही।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 240.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 241.20 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे यह 3.65 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 243.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख