शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुरू की नयी सुपरफास्ट होम ब्रॉडबैंड योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने एक नयी सुपरफास्ट होम ब्रॉडबैंड योजना शुरू की है।

मासिक 2,199 रुपये वाली एफटीटीएच (Fiber-To-the-Home) आधारित इस योजना में वाई-फाई पर 300 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड के साथ ही 1,200 जीबी अल्ट्रा-हाई स्पीड डेटा और असीमित एसटीडी/लोकल कॉल का लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को इसमें एय़रटेल की ओटीटी ऐप्प का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसमें विंक म्यूजिक (Wynk Music) और एयरटेल टीवी (Airtell TV) शामिल हैं।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 385.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 383.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह अपने एक महीने के निचले स्तर 376.80 रुपये तक भी फिसला। 1.40 बजे के आस-पास भारती एय़रटेल के शेयरों में 4.40 रुपये या 1.14% की कमजोरी के साथ 380.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख