शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) की इकाई ने किया ऑरिकॉन एंटरप्राइजेज (Oricon Enterprises) से करार

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स इन्फ्राएस्टेट (Indiabulls Infraestate) ने ऑरिकॉन एंटरप्राइजेज (Oricon Enterprises) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर वर्ली, मुम्बई में स्थित ऑरिकॉन की 3,512 वर्ग फीट जमीन पर एक कारोबारी इमारत तैयार करेंगी। निश्चित समझौते के पूरा होने पर इंडियाबुल्स इन्फ्राएस्टेट को 2.55 लाख वर्ग फीट पट्टे पर देने योग्य जमीन का विशेष मालिकाना अधिकार मिलेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स रियल का शेयर 185.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 186.65 रुपये पर खुला है। सुबह 10.05 बजे के करीब यह 1.20 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 183.90 रुपये पर चल रहा है। वहीं ऑरिकॉन एंटरप्राइजेज का शेयर 1.60 रुपये या 2.66% की मजबूती के साथ 61.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख