शेयर मंथन में खोजें

520 करोड़ रुपये के ठेके मिलने के बावजूद फिसला वीए टेक (VA Tech) का शेयर

आज शुद्ध जल प्रौद्योगिकी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी वीए टेक (VA Tech) के शेयर में करीब 2% की कमजोरी दिख रही है।

जबकि कंपनी को कुल 520 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को बिहार शहरी बुनियादी ढाँचा विकास निगम से 147 करोड़ रुपये, कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण से 83 करोड़ रुपये और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी से 290 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
दूसरी तरफ बीएसई में वीए टेक का शेयर 510.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 519.00 रुपये पर खुल कर नीचे फिसला। करीब 10.50 बजे के करीब यह 6.60 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 504.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख